उत्तर प्रदेश औरैया सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में विश्व मृदा दिवस का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में विश्व मृदा दिवस का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया जनपद में आज विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष में सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में केंद्र के सभी वैज्ञानिकों सहित लगभग एक सैकड़ा कृषकों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ अनंत कुमार ने किसानों को मृदा दिवस की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केंद्र की मृदा वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह ने फसलों हेतु मृदा प्रबंधन एवं उसर भूमि प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की साथ ही पराली प्रबंधन पर भी बताया केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक ब्रज विकास सिंह ने मृदा में पशुपालन का महत्व पर चर्चा की कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केंद्र के कार्यक्रम सहायक कृषि अंकुर झा ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की महत्ता एवं उपयोगिता पर चर्चा की इस कार्यक्रम में किसानों को 200 मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों को केंद्र पर उपस्थित प्रदर्शन इकाइयों के बारे में विस्तार से बताते हुए भ्रमण कराया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
