उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा चौधरी विशम्भर सिंह विद्यालय से प्रचार प्रसार के लिए वूमेन पावर 1090 महिला सशक्तीकरण वाहन को किया गया रवाना । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा चौधरी विशम्भर सिंह विद्यालय से प्रचार प्रसार के लिए वूमेन पावर 1090 महिला सशक्तीकरण वाहन को किया गया रवाना )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा चौधरी विशंभर सिंह बालिका इंटर कॉलेज जनपद औरैया से वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 लखनऊ द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रचार प्रसार के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 1090 वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद में रवाना किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए किसी प्रकार कि समस्या होने पर अपनी समस्या को निडरता पूर्वक अपनी बात 1090 में बताने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने चुप्पी तोड़ो खुल के बोलो अभियान के तहत बालिकाओं को कप व प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात श्री सुरेन्द्र नाथ यादव, यातायात प्रभारी औरैया निरीक्षक श्री कर्ण्व कुमार मिश्रा , महिला थानाध्यक्ष तथा 1090 टीम (लखनऊ की टीम) समेत अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
