बलिया में क्षेत्राधिकारी नगर श्री भूषण वर्मा तथा संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री सुरेश पाठक द्वारा जनपद के समस्त पैरोंकारों व कोर्ट मुहर्रिर तथा सम्मन सेल के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

( बलिया में क्षेत्राधिकारी नगर श्री भूषण वर्मा तथा संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री सुरेश पाठक द्वारा जनपद के समस्त पैरोंकारों व कोर्ट मुहर्रिर तथा सम्मन सेल के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

बलिया पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देश पर पुलिस लाइन सभागार बलिया में क्षेत्राधिकारी नगर श्री भूषण वर्मा तथा संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री सुरेश पाठक द्वारा जनपद के समस्त पैरोंकारों व कोर्ट मुहर्रिर तथा सम्मन सेल के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मीटिंग आहूत किया गया, जिसमें दिनांक 11.12.2021 को होने वाले लोक अदालत में सम्मन,नोटिस आदि कागज़ातों को अधिक से अधिक तामिला करा कर कोर्ट वापस करने के लिए आदेश दिया गया । जिससे लोक अदालत को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके साथ ही साथ एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और जघन्य अपराधों के विषय में प्रभावी पैरवी व तामिला सुनिश्चित की जा सके, जिससे अधिक से अधिक अभियुक्तों के विरुद्ध सफल अभियोजन कार्यवाही संभव हो सके तथा आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके ।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!