उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां क्षेत्र आबकारी विभाग टीम का अवैध शराब माफियाओं के घरों पर पड़ा छापा लगभग 26 लीटर अवैध शराब बरामद कर 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( सुशील कुमार यादव की खास उन्नाव )


( उन्नाव थाना मौरावां क्षेत्र आबकारी विभाग टीम का अवैध शराब माफियाओं के घरों पर पड़ा छापा लगभग 26 लीटर अवैध शराब बरामद कर 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश उन्नाव पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, पुरवा व प्रदीप कुमार मौर्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, बीघापुर, मय स्टाफ क्षेत्र-4, पुरवा के साथ तहसील पुरवा के अंतर्गत थाना मौरावां के संदिग्ध ग्राम मवई, में कई घरों में व ग्राम रजबाड़ा,धाराजीत खेडा,कटाहरन खेडा में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान लगभग 26 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए , 2 अभियुक्ताओ को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके पर लगभग 150 किलो महुआ लहन व 1 भट्टी नष्ट की गयी। मौके से गीता देवी पत्नी स्व0 सुरेश कुमार निवासी धाराजीत खेडा व सरिता देवी पत्नी जागेश्वर निवासी कटाहरन खेडा को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
