उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में महिला उत्पीडन की घटनाओें के दृष्टिगत राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षता अंजू चौधरी ने सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन की सुनवाई निस्तारण हेतु दिए निर्देश। (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद में महिला उत्पीडन की घटनाओें के दृष्टिगत राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षता अंजू चौधरी ने सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन की सुनवाई निस्तारण हेतु दिए निर्देश )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा अंजू चौधरी व सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने महिला जनसुनवायी की। महिला जनसुनवायी के दौरान कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुये। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा ने सभी पीडिताओं के पक्ष को एक-एक कर ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर से ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। उन्होने घरेलू हिंसा पर सख्त रवैय्या अपनाते हुये घरेलू हिंसा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि दहेज के लोभियोें की जगह केवल जेल हो सकती है और पीडितों को सरल व सुगम न्याय दिलाया जाना ही आयोग का उददेश्य हैं। उन्होने कहा कि जहां एक ओर हम नारी सशक्तिकरण की बात करते है वहीं दूसरी ओर उसके विरूद्ध अपराध करते है जो कि उचित नहीं है। ऐसे अपराधियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिये। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो और सभी को समानता का अधिकार मिल सके इसके लिये हमे अपने हृदय में नारी के प्रति सम्मान का भाव लाना होगा तथा यह संस्कार अपने बच्चों के भीतर भी पैदा करने होंगे।
बैठक के दौरान उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने की दृष्टि से महिला कल्याण से सम्बंधित शासन के निर्णय और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के बारे में जिला प्रोवेशन अधिकारी सीमा मौर्य से अपेक्षा की। उन्होने इस मौके पर जिले में महिला उत्पीडन के मामलों में सम्बंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने जनपद में महिला उत्पीडन के मामलों में पुलिस विभाग द्वारा की गई निस्तारण कार्यवाही के बारे में जानकारी दी।
जनसुनवायी के दौरान पीड़िता कु0 विनिता यादव पुत्री रमेश चंद्र यादव निवासी यदुवंश नगर शिकोहाबाद ने अपनी शिकायत मेें बताया कि 1-11-2021 को मोहल्ले के ही लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही की है, जिसको उपाध्यक्षा ने गम्भीरता से लेते हुए एसएचओ शिकोहाबाद को निर्देशित किया है कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर पीडीता को न्याय दिलाए। पीडिता मनीषा पुत्री रूकमपाल शर्मा निवासी पीपल नगर नई आबादी फिरोजाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जून 2020 को राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम उदईगढी थाना सकरौली एटा के साथ हुई। कुछ समय बाद ससुरालीजन प्रार्थिया के साथ मारपीट करने लगे, अब उन्होने पुनः मारपीट कर घर से निकाल दिया और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे है मामलों को गम्भीरता से लेते हुए उपाध्यक्षा ने एसएसओ महिला थाना को निर्देशित किया कि वह जांचकर दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही करंें। इसी प्रकार से पीडिता निशा निवासी हिमायुपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पूर्व उसकी शादी जिला हाथरस मेें हुई थी उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया है एवं उसके पास छ माह की पुत्री भी है जिसको लेकर वह हाथरस के थाने एवं अब महिला थाना फिरोजाबाद के चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक कोई न्याय नही मिला जिसको गम्भीरता से लेते हुए एसएचओ महिला थाने को निर्देशित किया कि वह ससुरालीजनों को बुलाए न मानने पर ससुरालीजनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करें।
उपरोक्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित थानों के प्रभारी निरीक्षकों व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया है कि वह वह दोनो पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौता कराने का प्रयास करें और नहीं मानने पर पीडिता के ससुरालीजनों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायें। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा शंकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी सीमा मौर्य, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अजंली अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुन्द, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सरकारी अधिवक्ता प्रेमनारायण गुप्ता, चाणक्य फाउण्डेशन व परिवार परामर्श काउंसलर अखिलेश शर्मा, अधिवक्ता तुलिका अग्रवाल, एसओ महिला थाना गीता, आदि मौजूद रहंे।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!