मध्यप्रदेश अम्बाह थाना क्षेत्र क्षेत्र में ज़मीनी विवाद मोटरसाइकिल सवार को बदमाशों ने मारी गोली गम्भीर रूप से हुआ घायल सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हुए कैद अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस । ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( अम्बाह थाना क्षेत्र क्षेत्र में ज़मीनी विवाद मोटरसाइकिल सवार को बदमाशों ने मारी गोली गम्भीर रूप से हुआ घायल सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हुए कैद अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस )
मध्यप्रदेशअम्बाह थाना क्षेत्र के जयश्वर रोड पर मनोज पुत्र सत्यदेव त्यागी उम्र 50 साल नि तालाब रोड अंबाह ने पुलिस को बताया कि शाम करीबन 08 बजे की बात है कि मैं रामसेवक राठोर की दुकान पर से अपनी मोटरसाईकिल से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में बडी मस्जिद के पास अमर फोटो स्टूडियो के सामने जयेश्वर रोड अंबाह पर एक लड़का मुंह पर मास्क बांध कर आया और मुझे धक्का देकर गाडी पर से गिरा दिया इतने में एक मोटरसाईकिल पर जीतू शर्मा, पिल्ली उर्फ दुर्गेश नाई एवं एक अन्य व्यक्ति आ गये। जीतू शर्मा एवं पिल्ली नाई ने जमीन की खरीदी विक्री की रंजिश पर से अपने अपने हाथ में लिए हुए कट्टे से जान से मारने की नीयत से मुझ पर फायर किए जो एक गोली मेरे दाहिने पैर के घुटने के पास लगी एवं एक गोली मेरे सीने को छूकर निकल गई जिससे मुझे चोट आई गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मोके पर इकठ्ठे हो गए तो वो चारो वहा से भाग गए वहीं अंबाह पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश शुरू कर दी है। वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए |

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
