वाराणसी काशी में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में जल्द ही बनायेगा 20वां थाना | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी काशी में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में जल्द ही बनायेगा 20वां थाना )
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में जल्द ही 20वां थाना खुलने वाला है।नया थाना खोलने के लिए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से सहमति मिल गयी है।काशी में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर और अच्छी पुलिसिंग के लिए शिवपुर और थाना कैंट के कुछ हिस्सों को अलग करके एक नया थाना बनाया जाएगा। आध्यात्मिक नगरी काशी के पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि इस नए थाने के बन जाने से लोगों को अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। नये थाने के लिए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से अनुमति मिल गयी है।कमिश्नरेट सिस्टम का मतलब यही है कि पुलिस ज्यादा से ज्यादा विजिबल हो और जनता को अपनी समस्या के लिए परेशान न होना पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार आध्यात्मिक नगरी काशी में अन्य दो नए थानों की कागजी कार्यवाही काफी आगे बढ़ चुकी है। बजरडीहा और रोडवेज थाना भी जल्दी बनने के आसार हैं।आवश्यकतानुसार दोनों थानों के अंतर्गत चौकियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए निरंतर काम जारी है।
