उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना पुलिस क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से हुई चोरी का किया खुलासा चेकिंग के दौरान 11 पाईप इलेक्ट्रॉनिक मशीन 7कुंतल सरिया बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना बिधूना पुलिस क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से हुई चोरी का किया खुलासा चेकिंग के दौरान 11 पाईप इलेक्ट्रॉनिक मशीन 7कुंतल सरिया बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना श्री शशि भूषण मिश्र के नेतृत्व मे दिनांक 10.12.2021 को थाना पर मु0अ0सं0 577/2021 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसमें माल व मुल्जिमान का पता लगाने हेतु दिनांक 10/11.12.2021 की रात्रि को थाना विधूना पुलिस थाना क्षेत्र में गस्त/चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 09/10.12.2021 को चौकी क्षेत्र कुदरकोट में नवनिर्माणाधीन बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से चोरी गये माल को चोरों द्वारा कही ठिकाने लगाने की फिराक में जा रहे है यदि जल्दी कि जाये तो पकड़े जा सकते है । मुखबिर की इस सूचना पर बिधूना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर अभि0गण 01. सुनील कुमार पुत्र अहिवरन सिंह निवासी जौनीखेडा थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी 02. बलवीर राठौर पुत्र सीताराम निवासी डडोना थाना सौरिख जनपद कन्नौज 03. सन्तोष सिंह पत्र हरिगोविन्द निवासी जौनी खेडा थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी मय चोरी गये माल कपलर पाइप 11 अदद , एक अदद इलेक्ट्रानिक वजन मशीन, व लोहा सरिया के टुकडे का वजन करीब 7 कुन्टल मय लोडर नं0 UP 75 AT 9345 के साथ थाना क्षेत्र विधूना के सहार मोड पर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। माल बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी व अभि0गण के नाम प्रकाश में आये है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-
01. सुनील कुमार पुत्र अहिवरन सिंह निवासी जौनीखेडा थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र करीब 28 वर्ष
02. बलवीर राठौर पुत्र सीताराम निवासी डडोना थाना सौरिख जनपद कन्नौज उम्र 21 वर्ष
03. सन्तोष सिंह पत्र हरिगोविन्द निवासी जौनी खेडा थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
01.मु0अ0सं0 577/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना विधूना जनपद औरैया
अभि0गणो के कब्जे से बरामदगी-
01.कपलर पाइप 11 अदद
02.एक अदद इलेक्ट्रानिक वजन मशीन
03. लोहा सरिया के टुकडे का वजन करीब 7 कुन्टल
04.लोडर नं0 UP 75 AT 9345
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना बिधूना-
1. प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र थाना विधूना जनपद औरैया
2. उ0नि0 देशराज सिंह
3. हे0का0 94 राजेश पाल
4.का0 248 भुवनेश
5.का0 67 अजय कुमार
6.का0 1218 रोहित कुमार

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!