उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र वन विभाग के जंगल मे एक युवक को सीसम के पेड़ में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकता मिला शव गांव में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस नही हुई शिनाख्त। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद थाना क्षेत्र वन विभाग के जंगल मे एक युवक को सीसम के पेड़ में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकता मिला शव गांव में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस नही हुई शिनाख्त )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र गांव के बाहर स्थित वन विभाग के जंगल मे एक युवक को सीसम के पेड़ में फांसी पर लटका हुआ देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव की शिनाख्त करवाना चाही लेकिन युवक के शव की शिनाख्त नही हो सकी। शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के पाता कन्हों मार्ग पर पाता गांव के पास में स्थित वन विभाग के जंगल मे एक अज्ञात युवक ने सीसम के पेड़ पर लाल गमछा से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसको वहां से निकल रहे राहगीरों ने देखा तो भीड़ एकत्रित होने लगी देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव को पेड़ से उतरवाया। जिसके दाहिने हाथ पर नीरज लिखा है। पुलिस ने जेब खगाली की तो उसके पास से कुछ नही मिला पुलिस शव की शिनाख्त करवाने में लगी हुई है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि एक शव पाता गाँव के पास में स्थित वन विभाग के जंगल मे लटका मिला है। जिसकी उम्र लगभग तीस वर्ष होगी। उसकी शिनाख्त नही हो पाई है। शिनाख्त करवायी जा रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
