उत्तर प्रदेश आगरा ताज नगरी तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के शहीद होने की खबर घर पर आते ही चारों तरफ फैला शोक का मातम लोगों ने नम आंखों से कहा,अलविदा । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( आगरा ताज नगरी तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के शहीद होने की खबर घर पर आते ही चारों तरफ फैला शोक का मातम लोगों ने नम आंखों से कहा,अलविदा )
उत्तर प्रदेश आगरा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के साथ 13 लोग शहीद हो गए। हेलीकॉप्टर हादसे में ताज नगरी के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान शहीद हो गए।हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टर की कमान आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के हाथ में थी।पृथ्वी सिंह चौहान के शहीद होने की खबर घर पर आते ही चारों तरफ शोक फैल गया।परिवार में मातम छा गया। शहीद पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे आगरा स्थित खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचा।यहां पर उनको राजकीय सम्मान दिया गया।एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को एयर फोर्स की विशेष गाड़ी से आगरा के न्यू आगरा में स्थित सरन बाग में उनके पैतृक आवास के लिए रवाना कर दिया गया। करीब आधा घंटे बाद जब शहीद का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।शहीद के माता-पिता उनकी पत्नी बच्चे व तमाम रिश्तेदार गमगीन हो गए। हर किसी की आंख से लगातार आंसुओं की धार बहने लगी।करीब आधे घंटे तक शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर के आंगन में रखा रहा जहां पर उनकी पत्नी, बच्चे, माता-पिता व तमाम लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इसके बाद चौहान का पार्थिव शरीर एयर फोर्स की गाड़ी में रख कर अंतिम संस्कार के लिए ताजगंज शमशान घाट रवाना हो गया। इस दौरान एमजी रोड पर जगह-जगह लोगों ने शहीद की यात्रा पर पुष्पवर्षा की। हजारों की संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर की गाड़ी के साथ सड़कों पर पैदल दौड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।लोग शहीद की अंतिम यात्रा में नारे लगा रहे थे,जब तक सूरज चांद रहेगा पृथ्वी तेरा नाम रहेगा,शहीद का पार्थिव शरीर जहां से भी निकल रहा था वहां लोग पहले से ही फूल लेकर शहीद को श्रद्धांजलि देने में लगे हुए थे। लगभग 45 मिनट बाद आगरा के एमजी रोड होते हुए शहीद की अंतिम यात्रा श्मशान घाट पर पहुंची जहां पर पहले से ही हजारों की भीड़ खड़ी हुई थी और पूरा माहौल देशभक्ति में लीन हो चुका था।सभी के चेहरे पर शोक साफ तौर पर झलक रहा था।सभी शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए आतुर था। इस दौरान श्मशान घाट पर हजारों लोगों के साथ एयरफोर्स के तमाम जवान, तमाम जनप्रतिनिधि व आगरा के आला अधिकारी भी मौजूद रहे और सभी ने शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि दी। शहीद विग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की चिता को सजाने का वह पल इतना भावुक था कि हर व्यक्ति की आंखों से आंसू निकल रहे थे। शहीद की पत्नी उनके पिता व शहीद के दोनों बच्चों के हाथ से लगभग 2:45 पर उनको अंतिम आहूति दी गई। कुछ देर में पृथ्वी सिंह चौहान पंचतत्व में विलीन हो गए।इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आयी।शहीद पृथ्वी सिंह चौहान को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
