उत्तर प्रदेश बाराबंकी रामनगर विधान सभा क्षेत्र आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का अरविंद सिंह गोप ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।  ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( बाराबंकी रामनगर विधान सभा क्षेत्र आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का अरविंद सिंह गोप ने फीता काटकर किया उद्घाटन  )

उत्तर प्रदेश बाराबंकी रामनगर अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम महादेवा में आयोजित स्वर्गीय मनीष अवस्थी मेमोरियल आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जान मोहम्मद भौंकी के पुत्र दीन मोहम्मद के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने युवाओं को आगे बढ़ाने में हमेशा काम किया है। युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए राजधानी में इकाना स्टेडियम का निर्माण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में किया। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो महादेंवा में ग्रामीण स्टेडियम बनवाने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर मौजूद लोगों में पूर्व प्रमुख राजन सिंह, नसीम कीर्ति,जय सिंह यादव, हशमत अली गुड्डू,शीतला बख्श सिंह,वीरेंद्र प्रधान,शानू सिंह,अमित सिंह आजाद,प्रधान महांदेवा,रवि सिंह, फैज मालिक,अनुभव तिवारी,अभिषेक तिवारी, दिलीप गुप्ता अजय कुमार,अनिल यादव, गनेशी यादव, प्रभात शुक्ला,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!