उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद एसओजी / सर्विलांस व थाना सिरसागंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता उड़िसा से तस्करी कर ला रहे ट्रक से लगभग 05 कुंतल अवैध गांजा बरामद एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

 

( फिरोजाबाद एसओजी / सर्विलांस व थाना सिरसागंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता उड़िसा से तस्करी कर ला रहे ट्रक में लगभग 05 कुंतल अवैध गांजा बरामद एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार  )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10-12-2021 को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज, व प्रभारी एसओजी व सर्विलांस टीमों द्वारा समय करीब 20.145 बजे उखरेन्ड कट एनएच-2 से एक घेराबन्दी करते हुए एक ट्रक नम्बर यूपी 14 केटी 0769 में ले जाए जा रहे 04 कुन्तल 80 किलो नाजायज गाँजा मादक पदार्थ ( अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपये) सहित एक अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र मेवाराम निवासी नगला डुकरिया थाना कासगंज जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया है । इसका एक अन्य साथी अनिल पुत्र नामालुम निवासी सिकन्द्रराराऊ अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज पर मु0अ0सं0 739/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ में पता चला है कि ये लोग उडीसा से अवैध गाँजा लेकर आते थे एवं विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते थे । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा एक टीम का गठन कर रवाना कर दिया गया है जिससे इस रैकेट का पर्दाफाश हो सके ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-सतेन्द्र पुत्र मेवाराम निवासी नगला डुकरिया थाना कासगंज,जनपद-कासगंज ।
फरारः-
1-अनिल पुत्र नामालूम निवासी सिकन्द्राराउ (भागा हुआ)
बरामदगी का विवरण-
(1) 04 कुन्तल 80 किलो नाजायज गांजा मादक पदार्थ (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख)
(2) एक अदद ट्रक रजि0नं0 UP14 KT 0769

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.एसएचओ श्री आजाद पाल सिंह थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।
2.उ0नि0श्री अनिल कुमार, 3-उ0निश्री सोहनवीर सिंह थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद ।
4-का0804 राघव दुवे, 5-का081 आलोक कुमार, 6-का0चालक 1002 आशीष कुमार थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद ।
एसओजी / सर्विलांस टीमः
1-उ0नि0श्री अरुण कुमार प्रभारी एसओजी/ सर्विलांस जनपद फिरोजाबाद
2.है0का0181 प्रशान्त कुमार, 3-है0का0837 अमित चौहान, 4-है0का0186 कर्णवीर सिंह सर्विलान्स टीम फिरोजाबाद ।
5.का01015 विजय कुमार, 6-का059 प्रेम कुमार टीम एसओजी फिरोजाबाद ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!