उत्तर प्रदेश औरैया में संवेदना ग्रुप सेवा न्यास सामाजिक संस्था के द्वारा मरणोपरांत मृत शरीर को रखने हेतु जनसेवा में किये दो डीप फ्रीज़र समर्पित सेवा में सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित। (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया में संवेदना ग्रुप सेवा न्यास सामाजिक संस्था के द्वारा मरणोपरांत मृत शरीर को रखने हेतु जनसेवा में किये दो डीप फ्रीज़र समर्पित सेवा में सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश औरैया में संवेदना ग्रुप सेवा न्यास सामाजिक संस्था के द्वारा आज अपने सेवा कार्यों में एक नए आयाम को जोड़ते हुए मरणोपरांत मृत शरीर को रखने हेतु दो डीप फ्रीजर जनता को समर्पित किए, इसके लोकार्पण का कार्यक्रम आज संस्था के ही प्रसादम प्रांगण में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री कमल वर्मा, श्री ईश्वर चन्द्र राठौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान सक्सेना,डॉ एस एस एस परिहार,सूरज अवस्थी,भीमसेन सक्सेना उपस्थित रहे, संस्था ने नगर में डीप फ्रीजर की कमी को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्य को प्रारंभ किया जिसके अंतर्गत दो डीप फ्रीज़रों का प्रबंध संवेदना ग्रुप द्वारा किया गया जो पार्थिव शरीर को रखने हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे,यह सेवा तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ कर दी गयी है ,इस सेवा में प्रमुख रूप से श्री भूपेंद्र सिंह कुशवाहा,अनूप कुमार विश्नोई,डॉ गौरव वर्मा,प्रमोद त्रिपाठी, मनोज गुप्ता,हरमिंदर सिंह सबरवाल,अंकुर मित्तल, लक्ष्मीकांत दुबे,चन्द्रप्रकाश पोरवाल,विकास शर्मा,हरि योगेंद्र पांडेय,रुचि गुप्ता,पिंकी सिंह,अखिल अग्रवाल,प्रभा गुप्ता भर्थना,ने सहयोग किया जिन्हें संवेदना गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमन पोरवाल,विष्णु गहोई,संजीव गुप्ता,अमित यादव,पल्लवी पाल,राकेश गुप्ता ,मंगलेश गहोई,अनुपम पोरवाल,सक्षम सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे।।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!