उत्तर प्रदेश आगरा थाना पिनाहट क्षेत्र पत्रकार नही तो पहचान नही पत्रकारो पर फर्जी मुकदमे से गुस्साये पत्रकार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन कोई नही करेगा कवरेज अनशन की तैयारी । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा थाना पिनाहट क्षेत्र पत्रकार नही तो पहचान नही पत्रकारो पर फर्जी मुकदमे से गुस्साये पत्रकार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन कोई नही करेगा कवरेज अनशन की तैयारी )
उत्तर प्रदेश आगरा थाना पिनाहट क्षेत्र कस्बा पिनाहट में सात दिसंबर को भाजपा के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान के समर्थकों के बीच बाइक रैली के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों ओर से थाना पिनाहट में आधा दर्जन से अधिक पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सोमवार को गांधी चौक नगर पालिका परिसर बाह पर एक बैठक कर उप जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिनाहट थाने में पत्रकारों पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि जल्द ही पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सभी पत्रकार संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।वही बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक दोनों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे वापस नहीं होंगे तब तक वो दोनों नेताओं की कोई कवरेज नहीं करेंगे और ना ही समाचार पत्र के लिए खबर लिखेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सत्येंद्र दुबे, लवकुश पाराशर, नीरज परिहार, रवि परिहार,इंद्रेश तोमर,मोनू समाधिया, विनय बघेल, पुनीत शर्मा, बालकिशन वर्मा, अभिषेक परिहार, हिमांशु गुप्ता, नारायण दुबे, विष्णु परिहार, नीरज यादव, सचिन राजपूत, श्यामवीर यादव, अमरेश शाक्य, सोनू शर्मा, अरविंद शर्मा, अंकुर तिवारी, उमेश बघेल, विद्याराम वर्मा, राजयादव, रणवीर सिंह, बबलू यादव, जसवीर सिंह, लवकुश श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
