उत्तर प्रदेश औरैया कृषि विज्ञान केन्द्र परवाहा पाता गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा बीज प्रसंस्करण इकाई की स्थापना का किया गया उद्घाटन | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया कृषि विज्ञान केन्द्र परवाहा पाता गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा बीज प्रसंस्करण इकाई की स्थापना का किया गया उद्घाटन )
उत्तर प्रदेश औरैया पाता गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व योजनान्तर्गत समाज कृषि विज्ञान केन्द्र, परवाहा-औरैया पर बीज प्रसंस्करण इकाई की स्थापना का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अजय त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक गेल इंडिया लि. पाता औरैया में बीज उत्पादन प्रसंस्करण उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में श्री पत्रि नारायण राव सी.जी.एम. एच.आर, श्री अनिल कुमार झा, महाप्रबंधक (सिविल), श्री शशांक सक्सेना महाप्रबंधक एच.आर, श्री नवीन कुमार मुख्य प्रबंधक सी.एस.आर, गेल इंडिया लि. पाता,औरैया डा. अनन्त कुमार, श्री बृज विकास,डॉ. इन्द्र पाल सिंह, डॉ. रश्मि यादव, श्री कमलेश कुमार सिंह, श्री अंकुर झा, श्री जसवन्त सिंह, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री विवेक सेंगर तथा समस्त स्टॉफ कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जनपद के 50 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक एवं हेड, डॉ. अनन्त कुमार ने बीज उत्पादन एवं बीज प्रसंस्करण इकाई का महत्व एवं परियोजना पर प्रकाश डाला। गेल इंडिया लि. पाता के कार्यकारी निदेशक श्री अजय त्रिपाठी जी ने बीज प्रसंस्करण इकाई की लगातार चलते रहने एवं कृषकों को इससे लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं अपेक्षा की कि जनपद के कृषक इस इकाई से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही गेल इंडिया लि. पाता सी.एस.आर. के माध्यम से लगातार समाजिक उत्तरदायित्व हेतु कार्यकलाप का निर्वाहन करता रहेगा। कार्यक्रम में गेल इंडिया लि. के सी.जी.एम. श्री पत्रि नरायण राव जी ने गेल द्वारा कृषकों के उत्थान हेतु होने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होने कृषकों से आग्रह किया कि अच्छी गुणवत्ता का नवीनतम प्रजाति का बीज उत्पादन कर बीज प्रसस्करण इकाई से प्रसंस्कृत कर कृषक अपने खेत में भी लगायें एवं आस-पास के गाँव में भी किसानों को प्रदान करें जिससे कि किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। कार्यक्रम में कृषक राणा प्रताप सिंह एवं श्री रविन्द्र कुमार ने बीज उत्पादन के लाभ एवं बढ़ोत्तरी हेतु गेल इंडिया लि. द्वारा प्रदान सहायता के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्द्र पाल सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री बृज विकास सिंह ने किया। साथ ही सभी कृषकों एवं अतिथियों ने प्रक्षेत्र पर स्थापित प्रदर्शन इकाई का भ्रमण किया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
