उत्तर प्रदेश औरैया थाना आयना क्षेत्र नवजात शिशु को नदी मे फेंककर हुए फरार तैरता मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया क़ब्जे में जांच में जुटी पुलिस । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना आयना क्षेत्र नवजात शिशु को नदी मे फेंककर हुए फरार तैरता मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया क़ब्जे में जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैयााथाना आयना क्षेत्र  जिले में मानवता को शर्मसार और दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक नवजात कन्या को तालाब में फेंक कर परिजन  भाग गए। घटना अयाना थाना क्षेत्र रोशंगपुर की है। अज्ञात नवजात शिशु (लड़की) की बुद्धवार सुबह तालाब के पानी में लाश तैरते देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान रामकिशोर गुप्ता ने नवजात लड़की का शव को तालाब में तैरता हुआ देखा। तत्काल सूचना थाना अयाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँचे एसआई महेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए आकस्मिक अस्पताल भेजा गया। एसआई ने बताया कि शव को करीब 24 घंटे पहले तालाब में फेंका गया है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषी माता पिता की गिरफ्तारी की जाएगी।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!