उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता पार्टी संगठन मंत्री के अध्यक्ष ने पदाधिकारी की नियुक्त का आयोजन कर पदाधिकारियों को पद देकर सौपी जिम्मेदारी। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता पार्टी संगठन मंत्री के अध्यक्ष ने पदाधिकारी की नियुक्त का आयोजन कर पदाधिकारियों को पद देकर सौपी जिम्मेदारी )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद संगठन विस्तार पं. श्रीकांत उपाध्याय राष्ट्रीय संगठन मंत्री जी की अध्यक्षता में हुआ। जनपद फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह भदौरिया जी व अल्पसंख्यक मोर्चा से जिलाध्यक्ष मो.आरिफ ख़ाँ , युवा मोर्चा से जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र चौहान , महिला मोर्चा से जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा व नगर फिरोजाबाद अध्यक्ष श्री रीतेश पचौरी जी व जिला कोषाध्यक्ष श्री विनय शर्मा जी व मजदूर मोर्चा से जिलाध्यक्ष श्री प्रभुदयाल जी को नियुक्त किया गया है। पं. श्रीकांत उपाध्याय जी ने बताया है। कि संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे। व पीड़ित मजबूर मजदूर व शोषित वर्ग की मदद में हर संभव सहयोग करेंगे। कार्यक्रम मे उपस्थित मुकेश उपाध्याय समाज सेवी , प्रमोद गर्ग , प्रमोद शर्मा, जहीर उद्दीन, मुकेश गुप्ता, महंत धर्म गिरी महाराज, नागा बाबा वीरेंद्र गिरी महाराज, डॉ किताब सिंह राजपूत, धर्मेंद्र राठौर, श्रीमती सविता, रश्मि , प्रियंका, अनीता, रेनू, शेखर, नरेश, वाशुदेव, तरुण राजौरिया, राजेश शर्मा, वसीम, आमिर, रोनी, प्रियंका दीक्षत, चाँदमुन्ना, आर्यन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )