उत्तर प्रदेश औरैया कृषि विज्ञान केंद्र में स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष मेंकिसान सम्मान दिवस का किया गया आयोजन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया कृषि विज्ञान केंद्र में स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष मेंकिसान सम्मान दिवस का किया गया आयोजन )

                                                                           उत्तर प्रदेश औरैया आज स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में केंद्र के सभी वैज्ञानिकों सहित लगभग 4 दर्जन कृषकों  एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ अनंत कुमार ने किसानों को किसान सम्मान दिवस की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया  केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक ब्रज विकास सिंह ने कृषि में पशुपालन का महत्व पर चर्चा की कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केंद्र के कार्यक्रम सहायक कृषि अंकुर झा ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की महत्ता एवं उपयोगिता पर चर्चा की कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ रश्मी यादव ने पोषण प्रभंन्धन एवं पोषण वाटिका पर वार्ता की इस कार्यक्रम में विभिन्न छेत्रों में जनपद के 5 किसानो को सम्मानित किया जिसमें रामसागर मिश्रा, अट्टा, भाग्यनगर को केले ओर शिमला मिर्च की खेती, वीरेंद्र सिंह, सहायल, सहार को गेंहूँ की खेती, अशोक कुमार, कछपुरा, अछल्दा को सब्जी की खेती, चंद्रभान सिंह, फूटाताल, भाग्यनगर को बकरी पालन तथा रामवती, जसा का पुरवा, भाग्यनगर को पोषण वाटिका हेतु सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में किसान अशोक कुमार जी द्वारा केंद्र पर 2 पौध का रोपण भी कराया गया कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों को केंद्र पर उपस्थित प्रदर्शन इकाइयों के बारे में विस्तार से बताते हुए भ्रमण कराया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!