उत्तर प्रदेश औरैया इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव लिमिटेड इफको एवम् सरपंच समाज कृषि विज्ञान केन्द्र परवाहा द्वारा किसान सम्मान निधि किसान सभा का किया गया आयोजन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


(औरैया इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव लिमिटेड इफको एवम् सरपंच समाज कृषि विज्ञान केन्द्र परवाहा द्वारा किसान सम्मान निधि किसान सभा का किया गया आयोजन* )
उत्तर प्रदेश औरैया के अंतर्गत ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत धुपकरी में कार्यक्रम की अध्यक्षता धुपकरी ग्राम प्रधान पति श्री लजजा राम वर्मा जी ने की।कार्यक्रम में एफ पी ओ से जुड़े पदाधिकारी के साथ साथ 100प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर माननीय प्रधान मंत्री जी के उद्बोधन के बाद किसानों को किसान सभा कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित किसानों को डॉक्टर अनंत कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् हेड सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा औरैया ने इफको द्वारा उत्पादित नैनो यूरिया तरल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इसकी एक एकड़ फसल में मात्र आधा लीटर इफको नैनो यूरिया तरल कि खपत होती है।को की सामान्य दानेदार यूरिया की एक बोरी के बराबर ताकत होती है।यह नैनो यूरिया पूर्ण रूप से वातावरण के अनुकूल है। इसके छिरकव करने का समय भी सामान्य दानेदार यूरिया के समय पर होता है।
पौधा सामान्य दानेदार यूरिया का 30-35प्रतिशत ही उपयोग कर पाता है शेष बची मात्रा पानी के साथ जमीन में चला जाता है। जिस को जल को प्रदूषित कर बीमारियां पैदा करती है। शेष बची मात्रा पर्यावरण में मिलकर वातावरण को प्रदूषित कर देता है
नैनो यूरिया तरल को 75-80प्रतिशत तक पौधा ग्रहण कर लेता है एवम् कीमत भी इसकी 500 मिली लीटर बोतल की कीमत 240 रू की होती है। इसलिए नैनो यूरिया हर तरह से फसल को गुणवत्ता देते हुए उपज भी अधिक प्रदान करता है।नैनो यूरिया तरल के साथ फाफुंदी नासक कीटनाशक जलविलेयक एवम् फसल वर्धक सागरिका को भी मिलाकर छिड़काव कराया जा सकता है। इस कार्यक्रम में इफको के अधिकारी एवम् ग्राम प्रधान उपस्थित किसानों को संबोधित किया। 
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
