उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया एलान सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह उतरेंगी चुनावी मैदान में चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया भव्य स्वागत ।

( औरैया बिधूूना सभागार में प्रेेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह उतरेंगी चुनावी मैदान में चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया भव्य स्वागत )

उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिला अत्याचार किसान समस्याओं व विकास के मुद्दों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पब्लिक डिग्री कॉलेज सभागार में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा सशक्तिकरण की बात कहकर महिलाओं से पूरी तरह झूठ बोल रही है इस सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं घटित हुई सरकार ने समाजवादी पेंशन बंद की और झूठ के सहारे फिर से सत्ता पर काबिज होने का सपना देखकर जनता को छलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा की सोच व्यापक है वह सत्ता के लिए नहीं जनता के हित के लिए राजनीति करती है सपा ने जब भी गठबंधन किया उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाया और जिन दलों से उसका गठबंधन है पूरी निष्ठा से सबको सम्मान देते हुए चुनाव फतह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों आशा बहुओं रसोइयों अनुदेशकों किसानों बेरोजगारों छात्रों व्यापारियों मजदूरों के मुद्दे इस बार के चुनाव में हावी रहेंगे और भाजपा इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए फिर धार्मिक मुद्दे उभारने में जुट गई है लेकिन जनता भाजपा की असलियत जानती है और यही कारण है कि सपा की जनसभाओं कार्यक्रमों में जनता सर्दी व रात दिन की परवाह किए बिना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए भारी संख्या में जुट रही है।इस प्रेस वार्ता के मौके पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह जिला अध्यक्ष राजवीर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धन देवी यादव के साथ महिला कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव रचना सिंह के नेतृत्व में रेनू गुप्ता अर्चना मिश्रा रीना सिंह धन देवी अन्नपूर्णा निशा सुमन दिवाकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललिता राठौर पल्लवी पाल पूर्व ब्लाक प्रमुख बिधूना रेखा वर्मा प्रियंका शाक्य अनीता बाथम मधु चौहान गिरजा देवी मीरा देवी नीलम कटिहार रश्मि यादव निर्मला प्रजापति पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद इरशाद सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह ध्यान सिंह यादव बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं महिलाओं की उपस्थिति देखी गई तिर्वा से लेकर बिधूना तक जगह जगह फूल माला पगड़ी याद बनाकर जूही सिंह का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में प्रमुख सपा नेता मौजूद थे।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!