उत्तर प्रदेश कानपुर ब्रिज होटल श्री श्याम बिहारी जी कृपा मंडल द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव । ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( कानपुर ब्रिज होटल श्री श्याम बिहारी जी कृपा मंडल द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव )
उत्तर प्रदेश कानपुर ब्रिज होटल श्री श्याम बिहारी जी कृपा मंडल द्वारा जी टी रोड स्थित ब्रिज होटल से “श्री श्याम जन्मोत्सव (तृतीय)” भव्यता से मनाया गया । इस मौके पर शहर के कई प्रसिद्ध गायक व गायका कोमल तिवारी, श्रवण कुमार , आराधना शुक्ला के साथ साथ गुड़गांव (हरियाणा) से नरेश सैनी , समस्तीपुर (बिहार) से रेशमी शर्मा व बाके बिहारी की पावन नगरी वृंदावन से श्री भाष्करेय गिरी जी महाराज और सुखदेव गिरी जी महाराज उपस्थित रहे । भव्य श्रृंगार के साथ साथ इत्र वर्षा व भजन वर्षा व प्रसाद वितरण का आयोजन सम्पन्न हुआ । मंडल के अध्यक्ष नीरज ओमर और अमर मोदी के साथ साथ कोषाध्यक्ष सुशील ओमर (शीबू), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष केसरवानी व महामंत्री राज अग्रवाल उपस्थित रहे ।सहयोगी सदस्य प्रखर तिवारी , आदित्य शर्मा , सचिन ओमर , तनुज शर्मा , निहाल द्विवेदी , सूरज मोदी , गिरधारी गौड़ आदि भी मौजूद रहे ।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
