उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा 754 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण कर किया गया शिलान्यास एंव मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित । ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

 

 

 

( मुख्यमंत्री द्वारा 754 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण कर किया शिलान्यास एंव कोविड-19 की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कोविड-19 अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिकाओं द्वारा किये गये निःस्वार्थ कार्यों के लिये उन्हें 01 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2022 (दो वर्ष हेतु) तक प्रतिमाह क्रमशः 500 रु0, 500 रु0 एवं
250 रु0 अलग से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिये जाने की घोषणा की मुख्यमंत्री ने मानदेय मंे 01 जनवरी, 2022 से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को 500 रु0, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को 500 रु0 एवं सहायिकाओं को 250 रु0 की वृद्धि की घोषणा की मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की निगरानी समिति तथा सम्भव अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया । मुख्यमंत्री द्वारा 754 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया । आज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री अपनी कुशलता से उ0प्र0 को एक स्वस्थ और समृद्ध प्रदेश बनाने में अपना योगदान दे रही हैं । कोरोना कालखण्ड के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया ‌। उ0प्र0 के कोरोना प्रबन्धन की सराहना प्रधानमंत्री जी नीति आयोग, डब्ल्यू0एच0ओ0 सहित तमाम देशों ने की भारत सरकार के स्वास्थ्य इण्डेक्स में उ0प्र0 की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ, यह सुधार आंगनबाड़ी, आशा बहनों, ए0एन0एम0 के योगदान के कारण सम्भव हो पाया, इनके अथक प्रयासों से ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आयी पोषण स्तर के सही चिन्हांकन तथा नियमित वृद्धि की निगरानी हेतु पहली बार सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को कुल 5.5 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस यथा-स्टेडियोमीटर, इन्फैन्ट वेईंग स्केल तथा इन्फैन्टोमीटर उपलब्ध कराये गये राज्य सरकार ने कुपोषित परिवार को एक-एक गाय देने की प्रक्रिया प्रारम्भ की  जिससे कुपोषण के खिलाफ देश की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सकेे।

 

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!