उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व हत्या महिला से दुष्कर्म का किया खुलासा आलाकत्ल बरामद कर मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार।


( औरैया थाना कोतवाली पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व हत्या महिला से दुष्कर्म का किया खुलासा आलाकत्ल बरामद कर मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तातार )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व हत्या महिला से दुष्कर्म का किया खुलासा आलाकत्ल बरामद कर मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार संक्षिप्त विवरण-
क्योंटरा में एक नाबालिग बालिका के अपहरण होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 920/20 धारा 363/366 IPC पंजीकृत किया गया था। दिनांक 19.11.2020 को बालिका का शव मिलने के आधार पर धारा 302, 201 IPC की बढ़ोत्तरी की गई थी। उक्त घटना होने से जनता में काफी रोष व्याप्त था तथा पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे थे।शासन की मंशा के अनुरुप बालिका/महिला सम्बन्धी अपराधों की गम्भीरता व उच्चाधिकारियों के निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा उपरोक्त घटना का घटनास्थल का स्वंय निरीक्षण किया गया व पीड़िता के परिवारी जनो से भी लगातार वार्ता व सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा था इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व थाना कोतवाली औरैया की टीम गठित की गई थी। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में लगातार गठित टीमो द्वारा इलक्ट्रिक व मैनुवल साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा था तथा मुखबिर को भी निर्देशित किया जा रहा था तथा घटना के अनावरण हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे थे दिनांक-28.12.2021 को एक पीड़िता द्वारा स्वयं के साथ दिनांक-20.12.2021 को अपने बच्चे की दवा दिलाने के बहाने ऑटो ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 938/21 धारा 376/506 IPC पंजीकृत कराया गया था। उक्त घटना का घटनास्थल देखने पर डेढ़ वर्ष पूर्व हुई घटना का घटनास्थल समान पाया गया जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा आस-पास के गांव के लोंगों व मुखबिर खास से उपरोक्त घटनाओं से सम्बन्धित अभियुक्त के सम्बन्ध में अलग-अलग माध्यमों से टेम्पों स्टैण्ड से तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी साक्ष्य संकलन किये गये। इसी क्रम में दिनांक-02.01.22 को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त आशीष कुमार तिवारी पुत्र हरिनाथ तिवारी निवासी ग्राम क्योंटरा थाना कोतवाली जनपद औरैया की गिरफ्तारी जालौन चौराहे के पास से की गई। अभियुक्त की निशादेही पर डेढ़ वर्ष पूर्व हुई घटना का आलाकत्ल भी बरामद किया गया।
*पूंछतांछ का विवरण*-
गिरफ्तार अभियुक्त आशीष कुमार तिवारी पुत्र हरिनाथ तिवारी निवासी ग्राम क्योंटरा थाना कोतवाली जनपद औरैया ने पूंछतांछ में बताया कि मैं ऑटो चलाता हूं करीब डेढ़ वर्ष पूर्व छोटी दीपावली के दिन मैनें अपने गांव की ही एक बालिका को रात में समय करीब 09.00 बजे घर से उठाकर गांव के बाहर बीहड़ में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बालिका के चिल्लाने पर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर शव को वहीं दफना दिया था तथा बच्ची के गले में धागे से बंधा लाकेट (हाय) लेकर अपने घर में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा वह काले धागे में बंधा माला (हाय) अभियुक्त के घर से बरामद किया गया।
दिनांक-20.12.2021 को भी मैने एक महिला को बाबा से दवा दिलाने के बहाने वहीं बीह़ड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा महिला के शोर मचाने व दिन होने के कारण वहां से भाग गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में गांव के कई लोगों से जानकारी करने पर गांव की कई बालिकाओं के साथ इसी तरह की घटना करने के प्रयास की भी जानकारी हुई है लेकिन लोगों द्वारा लोक-लज्जा की वजह से शिकायत न करने का भी मामला प्रकाश में आया है जिस सम्बन्ध में भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नाम आशीष तिवारी उर्फ छोटू तिवारी पुत्र हरिनाथ तिवारी निवासी क्योंटरा थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
*बरामदगी*-
1. एक अदद नाजायज चाकू
2. घटना में प्रयुक्त ऑटो यू0पी0 79T8340
3. काले धागे में बधां माला (हाय)
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 920/20 धारा 363/366/302/201 IPC थाना कोतवाली औरैया
2. मु0अ0सं0 938/21 धारा 376/506 IPC थाना कोतवाली औरैया
3. मु0अ0सं0 03/22 धारा 4/25 आयुध अधिनियम
*गिरफ्तार करने वाली – प्रथम टीम*- श्री सतेन्द्र सिंह यादव प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम
*गिरफ्तार करने वाली द्वितीय टीम*- निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार अवस्थी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया व निरीक्षक ललित कुमार मय कोतवाली औरैया पुलिस टीम।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
