बलिया थाना बैरिया उ0नि0 श्री गणेश पाण्डेय मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर किया गया गिरफतार। ( धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट पाण्डेय की खास रिपोर्ट )

 

( बलिया थाना बैरिया उ0नि0 श्री गणेश पाण्डेय मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर किया गया गिरफतार )

बलिया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि थाना बैरिया के उ0नि0 श्री गणेश पाण्डेय मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त अमरजीत डोम पुत्र विगन डोम निवासी घोडहरा थाना बैरिया जनपद बलिया* को दिनांक 03.01.2022 को समय करीब 20.40 बजे नरहरि बाबा मंदिर चौकी चांद दीयर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना बैरिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0- 04/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना बैरिया बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1. अमरजीत डोम पुत्र विगन डोम निवासी घोडहरा थाना बैरिया जनपद बलिया
*बरामदगी का विवरण:-*
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

 

( धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!