वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान अखरी चौकी क्षेत्र अवैध शराब से लदी फर्जी यूपी की नम्बर प्लेट लगाकर डीसीएम हरियाणा से बिहार तस्करी के लिए जा रही 97 पेटी शराब बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार कर पुछताछ में जुटी पुलिस । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान अखरी चौकी क्षेत्र अवैध शराब से लदी फर्जी यूपी की नम्बर प्लेट लगाकर डीसीएम हरियाणा से बिहार तस्करी के लिए जा रही 97 पेटी शराब बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार कर पुछताछ में जुटी पुलिस )

वाराणसी रोहनिया थाने के अंतर्गत अखरी चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हरियाणा से बिहार तस्करी के लिए जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि शराब से लदी डीसीएम नेशनल हाईवे से बिहार जा रही है। थाना प्रभारी ने चौकी प्रभारी अखरी संतोष तिवारी को अखरी के पास घेराबंदी करने की सूचना दी।पुलिस कर्मियों ने अखरी के पास डीसीएम गाड़ी रोककर तलाशी ली तो शराब की पेटियां भरी थी।तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।

रोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि शराब बिहार भेजे जाने की सूचना मिली थी।अखरी चौकी इंचार्ज चेकिंग के दौरान एक डीसीएम गाड़ी को रोक कर तलाशी लेने पर शराब की 97 पेटी बरमाद हुई है। इसमें 1164 बोतल और 110 पेटी छोटी शीशी बरामद हुई है।डीसीएम से बिहार और यूपी की नंबर प्लेट भी मिली है।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि यूपी में पास होने के लिए यूपी के नंबर प्लेट लगा लेते हैं, बिहार पहुंचने पर बिहार का नंबर प्लेट लगा लेते हैं।दोनों तस्करों ने अपना नाम रविन्द्र 45 वर्ष, निवासी खोई खैरा, खोदा सोनीपत हरियाणा और रवि वर्मा 30 वर्ष निवासी शंकरपुर, छावनी तहसील मोहम्दी, लखीमपुर खीरी बताया।पुलिस इन तस्करों से पूछताछ कर रही है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!