उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद में दूसरों के लिए दुआएं मांगने वाली मंगलामुखिया की चाक पूजा का बड़े धूमधाम से मनाया गया जलसा सम्मेलन । ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास )

 

 

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद में दूसरों के लिए दुआएं मांगने वाली मंगलामुखिया की चाक पूजा का बड़े धूमधाम से मनाया गया जलसा सम्मेलन )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद  जलसा सम्मेलन में धूमधाम से हुई चाक पूजन की रस्म
– बैंड बाजो के साथ नगर में निकली मंगलामुखियो की चाक पूजा संवाद सहयोगी, शिकोहाबादः समाज ने भले ही उनका तिरस्कार कर दिया हो, लेकिन वो सबकी खुशहाली की दुआ करते हैं। उनकी अपनी दुनिया है जिसका हर रंग निराला है। पूरे साल घर-घर जाकर दूसरों के लिए दुआएं मांगने वाली मंगलामुखिया इन दिनों अपनी खुशियों में व्यस्त हैं। देशभर से आए किन्नरों में यहां नाचना, गाना और खाना चल रहा है। जिसका वे भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। हाइवे किनारें एचकेएच गेस्ट हाउस में चल रहे 14 दिवसीय जलसा सम्मेलन में गुरूवार को चाक पूजन बैंड बाजो के साथ धूमधाम से रस्म पूरी की। चैमुखी महादेव मंदिर पर पहुंचकर पूजा के बाद अपनी चाक पूजा कर देश की सलामति की प्रर्थना की। वहीं चाक की रस्म के अवसर पर किन्नर समुदाय की ओर से चाक पूजन करने वालों को दान दक्षिणा भी दी गई। गुरूवार दोपहर एक बजे एचकेएच गेस्ट हाउस से हजारों मंगलामुखिया तैयार होकर सर पर चाक का बर्तन रखकर रवाना हुए। जिसमे आगरा से आई गुरू रेखा ने सभी मंगलामुखियो का आर्शीवाद देकर चाक यात्रा को रवाना किया। इसमें सबसे आगे सम्मेलन की संयोजक मंगलामुखी सिम्मी तिवारी चल रही थीं। उनके साथ बाॅबी बाई व्यवस्था संभालती हुई चल रही थीं। पूरे रास्ते मंगलामुखी मनमोहक नृत्य करती रहीं। इनमें चंढीगढ़ की करीना तो किसी मॉडल से कम नहीं लग रही थी। यात्रा के अंत में मंगलामुखी सपना और खुशबू दुल्हन के रूप में पूजा का थाल लेकर चल रही थीं। यात्रा में दो रथ पर सवार बाहर से आई मंगलामुखिया सवार थी। बैंड बाजों की धुन पर नाचते, थिरकते खूबसूरत मंगलामुखियों को देखने को भीड़ उमड़ी। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दुरुस्त कराया। वही उनको देखने के लिए घर की छतो पर महिलाओं की भीड़ लगी थी। चाक यात्रा गेस्ट हाउस से प्रारम्भ होकर हजीरों रोड से कटरा मीरा होते हुए एटा रोड़ स्थित चैमुखी महादेव मंदिर पर पहुचीं। जहा सभी मंगलामुखियों ने भोले बाबा की आर्ती उतारी जिसके बाद चाक पूजा कर देश की सलामति प्रार्थना की। जिसके बाद वहां से फिर बैंड बाजों के साथ यात्रा गेस्ट हाउस में वापस हुई। रेखा गुरू ने बताया कि इस जलसे में काफी संख्या में कई राज्यों से मंगलामुखिया समाज के लोग यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले मेहमानों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पंजाब व अन्य राज्यों से मंगलामुखिया यहां पहुंचेगें। वहीं, गेस्ट हाउस में लगाई की दुकानों से गुरूवार को भी मंगलामुखियों ने खूब खरीदारी की।फोटो परिचय- गेस्ट हाउस से सिर पर चाक का बर्तन रखकर मंदिर जाती मंगलामुखिया।

 

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!