उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद नवप्रवर्तकों की नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का किया गया आयोजन । ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

(  फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद नवप्रवर्तकों की नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संयुक्त निदेशक लखनऊ के आदेशानुसार जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद चर्चित गौड़ के निर्देशन में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों की जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी किड्स कार्नर हैप्पी इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद में जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में सम्पन्न की गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर ,मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद चर्चित गौड़, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ देवेन्द्र शाह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।
चर्चित गौड़ ने नवप्रवर्तकों के नवाचार मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनके मॉडलों की प्रशंसा करते हुए बताया कि नवप्रवर्तकों के मॉडल आकर्षक एवं लाभप्रद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भी नवाचार के विषय पर प्रकाश डालते हुए नवीन प्रयोग की बात रखी। नवाचार के प्रयोगों से सभी दिन प्रतिदिन अग्रसर होकर भविष्य में पाँच से दस वर्षों में आप वैज्ञानिक बनेंगे। आप सभी नवाचार को क्रियान्वित करके भविष्य में सफल बनें। इसी के साथ उन्होंने जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन की प्रशंसा की। ओमपाल सिंह निडर ने नवप्रवर्तकों के मॉडलों को सराहा। उन्होंने इस कार्य के लिए जिलाधिकारी फिरोजाबाद, मुख्य विकास अधिकारी युवा अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए नवप्रवर्तकों, विद्यार्थियों के अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने के लिए सभी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन डॉ नीतू यादव, नीलोफर नाज़, विशाल सक्सेना रहे। उन्होंने बताया कि इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में प्रथम स्थान स्मार्ट मास्क बनाने वाले जनसेवा केन्द्र जौँधरी के रोहित कुमार, द्वितीय स्थान सोलर ट्रैकर बनाने वाले बछगावँ के ललित कुमार , तृतीय स्थान सिरसागंज के डिज़ाइनर मास्क बनाने वाले दर्ज़ी सूरज कुमार, चतुर्थ स्थान दबरई की कृषि विभाग की मृदा परीक्षण टीम, पंचम स्थान हिरनगांव के स्मार्ट डस्टबिन बनाने वाले किसान सनी कुमार एवं अंतिम स्थान सोलर प्लांट वाले पीयूष गर्ग को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि रोहित कुमार को पाँच हज़ार रुपये का चेक, ललित कुमार को तीन हज़ार रुपये का चेक, सूरज कुमार को दो हज़ार रुपये का चेक एवं एक-एक हजार रुपये के चेक दबरई की मृदा परीक्षण टीम, सनी कुमार एवं पीयूष गर्ग को जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद की ओर से प्रदान किए गए। इसी के साथ क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी आगरा डॉ देवेन्द्र शाह , प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र हजरतपुर डॉ तेज प्रकाश एवं वैज्ञानिक डॉ ओमकार सिंह यादव को भी जिला विज्ञान क्लब ,फिरोजाबाद की ओर से दो-दो हज़ार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इसी के साथ सभी नवप्रवर्तकों एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डॉ देवेन्द्र शाह ने सभी नवप्रवर्तकों को शुभकामनाएं प्रदान की। डॉ ओमकार सिंह ने व्याख्यान में बताया कि कृषि से जुड़े अन्य व्यवसाय जैसे मशरूम, पशुपालन, नर्सरी रेजिंग, मधुमक्खी पालन, फल एवं सब्जी प्रसंस्करण आदि करके आय को बढ़ा सकते हैं। डॉ तेज प्रकाश ने अपने व्याख्यान में बताया कि नवयुवकों को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ना है। जमीन एवं जल का संरक्षण करना है ,जिससे हमारे देश की आर्थिक प्रगति भी हो। बीज उत्पादन करके युवा अपनी रोजगार परख कार्यक्रम कर सकते हैं। केंचुआ पालन करके भी आर्थिक लाभ कर सकते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं मयंक जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ,वैज्ञानिकों,जिला समन्वयक एवं निर्णायक मंडल का आभार विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में कुसुम भटनागर, मुकुल सरन भटनागर, मयंक भटनागर, रुपाली भटनागर, कुशल भटनागर, विख्यात भटनागर, कल्पना राजौरिया, प्रवीन शर्मा, अजय कुमार,शरद पोरवाल,अजय कुलश्रेष्ठ, सचिन जैन एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

 

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!