उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद रोड श्री श्री राम इंटर कॉलेज देवरपुर में छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन का कैंप लगाकर लगवाई गई वैक्सीन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद रोड श्री श्री राम इंटर कॉलेज देवरपुर में छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन का कैंप लगाकर लगवाई गई वैक्सीसीन )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया के आदेशानुसार जनपद के औरैया फफूंद रोड पर स्थित श्री श्री राम इंटर कॉलेज देवरपुर में आज वैक्सीनेशन का कार्य किया गया जिसमें प्रिंसिपल संजय कुमार त्रिपाठी की देख-रेख में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वैक्शीन लगाकर कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए 0 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेट कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी को भी मूल रूप से समझाया गया। तथा भारत सरकार की बैक्सीन लगवाएं और कोरोना जैसी बीमारी को भगाये। इस कार्य को करने में अहम भूमिका निभाने वाली एएनएम राजरानी व आशा निर्मला देवी एवं सहयोगी अश्वनी कुमार के द्वारा लग-भग एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं को पहली डोज का टीकाकरण लगाया गया। इस मौके पर स्कूल के टीचर इंद्रनील शुक्ला, मित्रसैन यादव, सुधीर कुमार दीक्षित, संजय सिंह, अशोक पाल, अनुज कुमार, सर्वेश शुक्ला, प्रह्लाद सिंह, शिवांगी, किरन पांडे, शिवमोहन मिश्रा, अरविंद मिश्रा, विमल कुमार, रामेंद्र प्रताप सिंह सहयत स्टॉफ मौजूद रहा।
(पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
