अंबेडकर नगर शहजादपुर मुख्यालय के जुड़वा शहर कस्बा शहजादपुर में अकबरपुर शीतग्रह के अंदर लगी बुद्धिस्ट वूलेन मार्केट में बीती रात भीषण लगी आग 27 दुकानें जलकर हुई खाक । ( गुल्फाम अली की खास रिपोर्ट )


( अंबेडकर नगर शहजादपुर मुख्यालय के जुड़वा शहर कस्बा शहजादपुर में अकबरपुर शीतग्रह के अंदर लगी बुद्धिस्ट वूलेन मार्केट में बीती रात भीषण लगी आग मचा हड़कंप 27 दुकानें जलकर हुई खाक )
अंबेडकर नगर शहजादपुर के मुख्यालय के जुड़वा शहर कस्बा शहजादपुर में अकबरपुर शीतग्रह के अंदर लगी बुद्धिस्ट वूलेन मार्केट में बीती रात भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में 27 दुकानें जलकर खाक हो गई है।जबकि लोगों द्वारा बताया गया कि रात्रि 11:00 बजे जब हमारी मार्केट पूर्ण रुप से बंद हो जाती है तो बिजली का कनेक्शन दुकान से हटा दिया जाता है जबकि यह घटना रात्रि 12:30 से 1:00 के मध्य हुई। लोगों द्वारा बताया गया प्रति काउंटर 9 से 10लाख रुपए की सामान लगे हुए थे लगभग सभी दुकानों का मिलाकर ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने की समुचित कारणों का पता नहीं चल सका। इस दौरान पुलिस प्रशासन और फायर कर्मी मौजूद रहे।
