उत्तर प्रदेश आगरा खेरागढ़ आगामी विधानसभा चुनावों का समय पास हाते ही पार्टियों ने खेलना शुरू किया सतरंज। ( योगेश कुमार की खास रिपोर्ट )


( आगरा खेरागढ़ आगामी विधानसभा चुनावों का समय पास आते ही पार्टियों ने खेलना शुरू किया सतरंज )
उत्तर प्रदेश आगरा खेरागढ़ आगामी विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने जनता के बीच जाने के लिए रैलियां,सम्मेलन ,नुकड़ सभा आदि करना शुरू कर दिया है इनके माध्यम से आवाम को सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियों व विपक्षी दल लुभावने वादे और सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए चुनाव में जनता को अपने राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाने की अपील कर रहे हैं वहीं सभी दल जाति समीकरण साधते हुए जातियों के सम्मेलन भी कर रहे हैं जिसमें भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन कर ब्राह्मणों को अपने पक्ष में साधने का प्रयास कर रही है क्योंकि ब्राहमणों के बारे में कहा जा रहा है कि वो भाजपा से नाराज है। इसी क्रम में जिले की विधानसभा क्षेत्र खेरागढ़ में शुक्रवार को भाजपा ने प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा रहे उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तीखे प्रहार करते हुए मोदी,योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया खेरागढ़ के मंडी समिति परिसर में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रहार किया । इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व पीएम मोदी ने देश को आंतकवाद से और योगी ने प्रदेश को गुंडों और माफियाओं से मुक्त कराया है व बेहतर कानून व्यवस्था देकर राम राज का उदाहरण पेश किया है श्रीकांत शर्मा ने भाजपा के एजेंडे में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मुख्य मुद्दा बताते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है वहीं वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया है जिसका मॉडल पीएम मोदी ने देश दुनिया के सामने पेश किया है उसी तर्ज पर आगे भी कार्य होंगे विपक्ष की पिछली सरकारें अपने विशेष वर्ग के वोटबैंक के नाराज होने के भय से कार्य नहीं करतीं थीं भाजपा ने डंके की चोट पर वह कार्य कर दिखाया हैभाजपा सरकार किसी जाति विशेष या वर्ग विशेष के साथ भेदभाव किए बिना सभी वर्गों को साथ जोड़कर कार्य करती है। ऊर्जा मंत्री ने बिजली पर बोलते हुए कहा कि पिछले सरकार में चार जिलों को बिजली मिलती थी। भाजपा सरकार में प्रदेश के हर गांव को अठारह घंटे व शहर को चौबीस घण्टे बिजली देने का काम किया है व बिजली से हर घर रौशन हो रहा है व 1912 पर कॉल करने पर विद्युत सम्बन्धित समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाता है जल्द ही इलेक्ट्रिक फीडरों को सोलर सिस्टम से अपग्रेड किया जाएगा व किसानों को भी सोलर सिस्टम लगाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योगी सरकार में प्रदेश में घरेलू विधुत बिलों के साथ ही किसानों के निजी नलकूपों के बिल को 50% फीसद कम किया गया है जिससे साफ जाहिर है कि भाजपा सरकार अपने किये वादे के अनुसार किसानों की आय दोगुना करने के भरसक प्रयास कर रही है विपक्षी दलों पर शब्द प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में दो दो युवराज आएंगे पहले भी गठबंधन हुआ था ऐसे ही दो युवराजों में।लेकिन इसबार अभी दोनों युवराजों के मन नहीं मिले हैं पिछले पन्द्रह साल में बुआ और पिता-पुत्र,चाचा की सरकारों को मुफ्त बिजली देने का ध्यान नहीं था। सपा सरकार में गुंडो का राज था कहा कि गाड़ी में लगा है समाजवादी झंडा तो समझो बैठा है अंदर कोई गुंडा। उर्जा मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को आगे गिनाते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त राशन माह में दो बार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वंचित वर्गाें को योजनाओं के लाभ से आर्थिक सशक्त बनाया जा रहा है। किसानों को समृद्ध बनाने का भी हर संभव प्रयास हो रहा है। विपक्ष कितना भी गुमराह कर ले लेकिन जनता बहुत समझदार है वे अब गुमराह होने वाली नहीं है। जनता ने सपा का गुंडाराज और बसपा की तानाशाही देखी है। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि इस प्रबुद्ध सम्मेलन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज मौजूद है जो समाज और राष्ट्र और धर्म हित में मार्गदर्शन करने वाला प्रबुद्ध वर्ग है जिनको मालूम है मजबूत राष्ट्र व धर्म ,संस्कृति रक्षा व भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा व मोदी,योगी की सरकार लाना जरूरी है आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की
पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुफ्त राशन,शौचालय, बेहतर कानून का राज,गड्डा मुक्त सड़कें,एक्सप्रेस वे,मैट्रो ट्रेन,और अब बिजली बिल आधा कर भाजपा की मोदी ,योगी सरकार ने देश व प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं
प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजक भाजपा नेता उमेश सैंथिया ने कहा कि ब्राह्मण जाति वर्ग हमेशा ही राष्ट्र व समाज हित के लिए समर्पित रहा है और मोदी,योगी सरकार ने राष्ट्र व समाज हित में ही सभी कार्य किये हैं भाजपा ही ब्राह्मण समाज की सर्व हित की विचारधारा के अनुरूप कार्य करती है इसलिए आगामी चुनाव में ब्राह्मण भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा मंच से उमेश सैंथिया ने कर दी टिकट की दावेदारीप्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजक भाजपा नेता उमेश सैंथिया ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर दी मंच पर मौजूद उर्जा मंत्री की ओर मुखातिव होते हुए कहा कि खेरागढ़ उनका अपना तहसील क्षेत्र है व पहले भी यहाँ से विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं इसलिए भाजपा ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाये तो मेरा भी ध्यान रखा जाए मेरी चुनाव की पूर्ण तैयारी है इसकेबाद समर्थकों ने जमकर जिंदाबाद के नारे लगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चौधरी बाबू लाल, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, डॉ. राजेंद्र सिंह, शिव शंकर शर्मा, अशोक लवानियां, उमेश सैथियां सत्यप्रकाश उपाध्याय,सतीश मोदी,अशोक लवानिया, रामविनोद शर्मा ,प्रवेन्द्र दिगरोतिया, अभिषेक शर्मा,सचिन गोयल, बॉबी उपाध्याय, रीतेश त्यागी,आदि नेता मौजूद रहे ।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
