उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगरशिव मंदिर पर श्रीमती हेमवती देवी पत्नी रवेंद्र सिंह की पांचवीं पुण्य तिथि पर विशाल 56 भोग भंडारे का किया गया आयोजन । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

 

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगरशिव मंदिर पर श्रीमती हेमवती देवी पत्नी रवेंद्र सिंह की पांचवीं पुण्य तिथि पर विशाल 56 भोग भंडारे का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश  फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी रोड स्थित कुमार डेयरी शिव मंदिर पर श्रीमती हेमवती देवी पत्नी रवेंद्र सिंह की पांचवीं पुण्य तिथि पर विशाल भव्य फूल बंगला छप्पन भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें संत महात्माओं को भोजन कराने के बाद कंबल दान किए। मैनपुरी रोड स्थित कुमार डेयरी मालिक ठाकुर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में शिव मंदिर पर भव्य फूल बंगला छप्पन भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संत महात्माओं को भोजन कराया गया वहीं कंबल भी दान किए। जिसमें वृद्ध असहाय गरीब महिला व पुरुष एव दिव्यांग शामिल थे। इस अवसर पर समस्त लोगों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर दीपप्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वही परिवारजनों ने भावुक हो बताया कि उनका सपना था कि हम गरीब असहाय लोगों की सदैव मदद करते रहे। इस मौके पर
संजीव अग्रवाल (लाला), नवीन अग्रवाल, किशन चंद अग्रवाल, राज पचौरी, केशव गुप्ता के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!