उत्तर प्रदेश आगरा ताजगंज क्षेत्र के होटल में युवती से सामुहिकदुष्कर्म के मामले में ब्लाक प्रमुख सहित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( योगेश कुमार पाठक के साथ विघाराम वर्मा की खास रिपोर्ट )


( आगरा ताजगंज क्षेत्र के होटल में युवती से सामुहिकदुष्कर्म के मामले में ब्लाक प्रमुख सहित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तातार )
उत्तर प्रदेश आगरा ताजगंज क्षेत्र के होटल में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बाह ब्लाक प्रमुख लाल सिंह समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पीड़िता खुर्जा की रहने वाली है।बाह के ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का है आरोप । खुर्जा की युवती को ताजगंज क्षेत्र में बुलाकर किया था दुष्कर्म। देर रात ताजगंज थाने में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। बाह का ब्लॉक प्रमुख था युवती से फोन पर संपर्क में। उसने ही बुलाया था आगरा। यहां से ले गया होटल में और साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म।खुर्जा की रहने वाली युवती ने रात 11 बजे पुलिस को काल करके दुष्कर्म की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि बाह क्षेत्र के लाल सिंह से तीन महीने से उसकी बातचीत होती थी। उसने रविवार दोपहर तीन बजे फोन करके ताजगंज क्षेत्र में बुलाया था। यहां गाड़ी में बातचीत करने के बाद वह उसे होटल में ले गया। वहां उसका एक और साथी मिल गया। दोनों ने होटल में युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद गाड़ी से रोड पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने बाह के फरैरा निवासी लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। लाल सिंह बाह के वर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने लाल सिंह और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाह क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तार करने की खबर फैलते ही चर्चाएं होने लगी हैं। उनके गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस की टीम गांव में तड़के चार बजे पहुंची थी। वहां से ब्लाक प्रमुख को साथ ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिस ने अभी तक नामजद मुकदमे की जानकारी दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
