उत्तर प्रदेश औरैया आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी अपरजिलाधिकारी के द्वारा ककोर मुख्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अपील करने के आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


(औरैया आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी अपरजिलाधिकारी के द्वारा ककोर मुख्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अपील करने के आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया में कलेक्टर सभागार में जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हर चुनाव में जो मत प्रतिशत रहता था उसको बढ़ाने का प्रयास अबकी बार रहेगा हर बार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत 59 या 60% तक ही रहता था जिसको बढ़ाकर 65 से 70% करने का दावा जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है इसके साथ ही साथ मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए उत्प्रेरित करने के लिए आंगनबाड़ियों समेत कई अन्य विकल्पों का भी साधन जिला प्रशासन ने लेने की बात कही है जिला अधिकारी औरैया ने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए और मतदाताओं को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील के साथ साथ यथासंभव मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा इसके साथ ही साथ निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांग और अति वृद्ध लोगों के लिए बैलेट की भी बात जिला प्रशासन के द्वारा कही गई है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
