वाराणसी थाना चौक पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 1100ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी थाना चौक पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 1100ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
वाााराणसी श्रीमान पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा दिनांक 17/01/2022 को समय 19:30 बजे उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव मय हमराह आरक्षी मो0 हफीज , उपनिरीक्षक प्रीतम तिवारी , फैंटम 16 के कर्मचारीगण आरक्षी संजय कुमार चौहान व आरक्षी सुशांत कुमार गुप्ता द्वारा सराय हडहा गली में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया , दौराने जामा तलाशी उसके पास छोटे छोटे पैकेटों में नाजायज गांजा वजन 1 किलो 100 ग्राम बरामद हुआ , नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सैय्यद आरिफ पुत्र स्व0 जैनुल आबदीन निवासी CK 46/5 हड़हा सराय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 36 वर्ष बताया अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।
*अभियुक्त का नाम पता*
सैय्यद आरिफ पुत्र स्व0 जैनुल आबदीन निवासी CK 46/5 हडहा सराय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 36 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा छोटे छोटे पैकेटों में पैक
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 24/2020 धारा 323,504,506 IPC थाना चौक
2. मु0अ0सं0 45/2020 धारा 332,323,504,506 IPC थाना चौक
3. मु0अ0सं0 47/2020 धारा 3/25 ARMS ACT थाना चौक
4. मु0अ0सं0 51/2020 धारा 307,323,504,506 IPC थाना चौक
5. मु0अ0सं0 52/2020 धारा 3/25 ARMS ACT थाना चौक
6.मु0अ0सं0 73/2020 धारा 323,504,506 IPC थाना चौक
7.मु0अ0सं0 73/2020 धारा 4/25 ARMS ACT थाना चौक
8.मु0अ0सं0 80/2020 धारा 31 UP GANGSTER ACT थाना चौक
9.मु0अ0सं0 15/2022 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चौक
*पूछताछ का विवरण*
गिरफ्तार अभियुक्त सैय्यद आरिफ पुत्र स्व0 जैनुल आबदीन निवासी CK 46/5 हड़हा सराय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शातिर किस्म का अपराधी है एवं थाना चौक का हिस्ट्रीशीटर भी है तथा पूर्व में कई अपराधी में भी संलिप्त रह चुका है , पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नाजायज गांजा को छोटे छोटे पैकेटों में पैक करके उनको बेचता है व दिनांक 17/01/2022 को बरामद नाजायज गांजे को घूम घूम कर बेच रहा था जिसे पुलिस की सक्रियता से पकड़ लिया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ,प्रभारी थाना चौक
2. उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव थाना चौक
3. उपनिरीक्षक प्रीतम तिवारी थाना चौक
4.आरक्षी शशि कान्त सिंह थाना चौक
5.आरक्षी बृजेश प्रताप थाना चौक
6.आरक्षी मो0 हफीज थाना चौक
7. आरक्षी संजय कुमार चौहान थाना चौक
8.आरक्षी सुशांत कुमार गुप्ता थानाा चौक

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
