उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद में नगरपालिका द्वारा एटा चौराहे से एचकेएस गेस्ट हाउस सर्विस रोड खस्ता हाल रोडो का कराई गई मरम्मत । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद शिकोहाबाद में नगरपालिका द्वारा एटा चौराहे से एचकेएस गेस्ट हाउस सर्विस रोड खस्ता हाल रोडो की कराई गई मरम्मत )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर क्षेत्र अंतर्गत एटा चौराहे से एचकेएच गेस्ट हाउस तक सर्विस रोड की हालत खस्ता हो गई है। पानी निकासी न होने से बारिस का पानी और नालों का पानी सड़क पर भर जाता है। जिसके कारण सर्विस रोड पूरी तरह उखड़ गई । गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसका मंगलवार को गड्ढा भरने का कार्य शुरू कर दिया गया। विगत कुछ माह पूर्व जब आईआरबी निर्माणाधीन कंपनी सर्विस रोड को बनाने के लिए पहुंची, लेकिन तभी अतुल बिहार कॉलोनी और कुछ नेताओं के समर्थक एकत्रित हो गए और उन्होंने सड़क बनवाने से पूर्व नाला बनाने की मांग रखी। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था , इसके बाद कंपनी के कर्मचारी गिट्टी सड़क पर छोड़ कर भाग गये। उसके बाद से आज तक सर्विस रोड नहीं बन सकी। दो बार सड़क की रिपेयरिंग हुई, लेकिन गुणवत्ता खराब होने से सर्विस रोड महीने-दो महीने भी नहीं चल पाती है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष था।जिसका उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जैन द्वारा ज्ञापन भी दिया गया था। उन्होंने बताया कि सर्विस रोड में इतने गहरे गड्ढे हो गये थे कि वाहन आए दिन पलटते रहते हैं। बारिश के मौसम में यह घटनाएं ज्यादा बढ़ जाती है। पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और चालक को अंदाजा भी नहीं हो पाता है। जिसका मंगलवार को आईआरबी कंपनी भावेश पटेल अपनी टीम के साथ आए और जेसीबी के माध्यम से सर्विस रोड पर हो रहे गहरे गहरे गड्ढे को समतल कराना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा है कि नाला का पानी नगर पालिका के नाले से जोड़ दिया जाएगा जिससे पानी की समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने एटा चौराहे पर शौचालय को लेकर कहा कि यदि नगर पालिका ईओ लिखित में दे देते हैं तो जल्द ही शौचालय का भी निर्माण करा दिया जाएगा । इस संबंध में ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि हमने लिखित में दे दिया है मगर अभी तक क्यों नहीं बनाया । अब देखना होगा कि आखिर कब तक शौचालय का निर्माण हो सकेगा। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
