उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्कर के खिलाफ चलाया अभियान चेकिंग के दौरान भूसे में छिपी 46 बोतल लगभग 600 अवैध शराब व रा मिटिरियल बरामद एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट)


( फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्कर के खिलाफ चलाया अभियान चेकिंग के दौरान भूसे में छिपी 45 पेटी (2160 क्वार्टर) व 150 ली0 अपमिश्रित शराब का एक ड्रम ( कुल करीब 600 लीटर) अवैध शराब मय खाली शीशी व ढक्कनों सहित किया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे चैकिंग अवैध मादक पदार्थ व संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चैकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर नगला भाट से अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला भाट थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक नीले रंग का ड्रम जिसमे करीब 150 लीटर अपमिश्रित शराब तथा एक सफेद बोरी जिसमे शराब की खाली शीसी व ढक्कन तथा भूसे मे छिपी 45 पेटी देशी शराब ( कुल लगभग 600 लीटर ) बरामद हुई । अभियुक्त अवैध शराब की तस्करी का आदतन अपराधी है जिसका अपराधिक इतिहास है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 20/2022 धारा 60 (क) आबकारी अधिनियम व धारा 272/273 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1-आनन्द कुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला भाट थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद
*बरामदगीः-*
1. एक ड्रम नीला रंग जिसमे करीब 150 ली अपमिश्रित शराब ।
2. 45 पेटी (2160 क्वार्टर) देशी नाजायज शराब ।
*अभियुक्त आनन्द उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 004/20 धारा 60 (क)/60/63 आब0अधि0 व धारा 307 भादवि थाना कोसीकलां मथुरा
2. मु0अ0सं0 019/14 धारा 60/63/73 आब0अधि0 व धारा 255/258/260/420 भादवि थाना राया मथुरा ।
3. मु0अ0सं0 20/2022 धारा 60 (क) आबकारी अधिनियम व धारा 272/273 भादवि थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट)
