उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर कार्यालय का विधूना विधानसभा 202 से कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी सुमन व्यास ने फीता काटकर किया सुभारम्भ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया दिबियापुर कार्यालय का विधूना विधानसभा 202 से कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी सुमन व्यास ने फीता काटकर किया सुभारम्भभ)

उत्तर प्रदेश औरैया के अंतर्गत 202 विधूना विधानसभा जहाँ आज सुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी के चुनावी कार्यालय का दिबियापुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने दर्जनों महिला पुरूष कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इस खास मौके पर चुनावी रणनीतियो एवं आसपास क्षेत्र की जन समस्याओं पर भी चर्चा की गई। एवं इस कार्यक्रम में विधान सभा प्रत्याशी श्री मती सुमन व्यास ने आम क्षेत्रवासियों से सहयोग देने की अपील भी की। तथा उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र की समस्याओं के विकास के लिये हमेशा तत्पर रहेगी। एवं विधूना की आम जनमानस की आवाज दबाने का नहीं बल्कि आवाज उठाने का काम करेंगे हमेशा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!