उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद थाना क्षेत्र रात्रि में साट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग सब सामान जलकर हुआ राख । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना फफूंद थाना क्षेत्र रात्रि में साट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग सब सामान जलकर हुआ राख )
औरैया फफूंद थाना क्षेत्र कस्बा के दिबियापुर रोड पर महाविद्यालय के निकट एक किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने जब रात में देखा तो शोर मचाया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे 20 हजार रुपये व फ्रीजर सहित किराने का सामान जलकर राख हो गया। थाना क्षेत्र के गांव गमनामऊ अटा निवासी श्याम किशोर फफूंद कस्बा के दिबियापुर रोड पर स्थित राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय के पास में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते हैं। इसी मकान के अगले हिस्से में किराना की दुकान है। रात में दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे 20 हजार रुपये व सामान जलकर राख हो गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
