उत्तर प्रदेशऔरैया आगामी विधान सभा चुनाव को शत प्रतिशत वोट डालने का प्रचार करने निकली स्वयं सहायता समूह महिलाओं की टीम । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( आगामी विधान सभा चुनाव को शत प्रतिशत वोट डालने का प्रचार करने निकली स्वयं सहायता समूह महिलाओं की टीम )

उत्तर प्रदेशऔरैया जिले में आगामी विधान सभा चुनाव दिनांक 20 फरवरी को मतदान के होना है। जहां ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पंचायत तर्रई, मुंशीपुर, कमलपुर, दीदारपुर, पूर्वा गंगू , पूर्वा बलन में जाकर मतदाताओं को 100% वोट डालने की शपत दिलाई गई। एवं महिलाओं और पुरुषों को अपना मताधिकार करने लिए प्रेरित कर जागरूक किया। और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओ से बैठ कर उनसे सत प्रतिशत वोट डालने के लिए अपील भी की। तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गैर जनपद में रह रहे व वृद्धजन वोटरों का खाका तैयार कर जिला प्रशासन भेजा जा सके। जिस से वोटरों को अपने यथास्थान पर वोट डालने में कोई दिक्कत न आए। इस सर्वे में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं ने गांव-गांव में गली- गली में जाकर मतदाताओं को बताया कि मतदान करना हैं जरुरी यह हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की बृजेश कुमारी, नीलम कुमारी, शिल्पी कुमारी, जयश्री, मिथिलेश कुमारी, ज्योति, प्रभा, शकुंतला देवी, राम कांति, बबली कुमारी आदि महिलाएं मौजूद रही।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!