उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद आगरा रोड स्थित होटल बैठक कर अखिल भारतीय जाट जन जागृति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह पौनियां ने कहा समाज की ठेकेदारी लेने वालों से दूर रहे स्वतंत्र होकर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग | ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट उदयवीर सिंह पूनियां )
( फिरोजाबाद आगरा रोड स्थित होटल बैठक कर अखिल भारतीय जाट जन जागृति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह पौनियां ने कहा समाज की ठेकेदारी लेने वालों से दूर रहे स्वतंत्र होकर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबादअखिल भारतीय जाट जन जागृति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह पूनियां ने कहा कि कुछ लोग समाज की ठेकेदारी लेकर घूम रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों से हमें सतर्क रहना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने विवेकाधिकार से मत का प्रयोग करना है न कि किसी के दबाव में। किशोर चौधरी ने कहा कि जाट समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। जो किसानों के हित की बात करेगा, समाज का वोट उसी को मिलेगा। देश की सीमा पर समाज के युवाओं ने अपनी जान गंवाई है और आज भी जाट समाज के युवा बहुतायत संख्या में देश सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने 20 फरवरी को बिना किसी के दबाव में आकर देशहित में मतदान करने की अपील की है। बैठक में निरंजन सिंह पौनियां, अचल सिंह, मुकेश कुमार, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, राजेश पौनियां, शेर सिंह, भूपेंद्र पौनियां, पापे पौनियां, सत्यपाल सिंह, ओमप्रकाश, जगवीर सिंह, नीरज आदि उपस्थित रहे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
