उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना बसई पुलिस टीम द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत चैकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद थाना बसई पुलिस टीम द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत चैकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर जनपद फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में थाना बसई मो0पुर पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित अपराधी व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा वारन्टी (गैर जमानती वारन्टी) से सम्बन्धित अभियुक्त अम्बोज पुत्र गोकुल निवासी ग्राम तोतलपुर थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद को अन्तर्गत धारा 107/116 सीआरपीसी के गिरफ्तार किया । जिसके गैर जमानती वारन्ट श्रीमान न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के केस नं0 1047/12 एसटी गोकुल सिंह आदि अन्तर्गत धारा 323/324/325/504 भादवि से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
अम्बोज पुत्र गोकुल निवासी ग्राम तोतलपुर थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद उम्र 24 वर्ष ।
अपराधिक इतिहासः-
मु0अ0सं0 105/2021 धारा 147/148/323/324/427/452/504/506 भा0द0वि0 थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद ।

( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
