उत्तर प्रदेश औरैया निर्वाचन व्यय प्रेक्षक ने एडीएम रेखा एस चौहान के साथ एमसीएमसी मीडिया सेंटर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

.( औरैया निर्वाचन व्यय प्रेक्षक ने एडीएम रेखा एस चौहान के साथ एमसीएमसी मीडिया सेंटर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण )
.
उत्तर प्रदेश औरैया निर्वाचन व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौर ने एडीएम रेखा एस चौहान के साथ एमसीएमसी मीडिया सेंटर एवं कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एमसीएमसी मीडिया सेंटर के नोडल अधिकारी उप निदेशक कृषि डॉ अशोक तिवारी को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की निगरानी करते रहे। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई हेट स्पीच आती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाए यदि कोई सोशल मीडिया पर है हेट स्पीच या फेक न्यूज फैलाता है। मतदाताओं को डराता धमकाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!