उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र में सहयोग हास्पीटल में कल प्रसव के दौरान जन्मे बच्चे और मां की हुई मौत डाक्टर हुआ फरार परिजनों ने डाक्टर पर लगाये आरोप मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( क्षेत्राधिकारी सदर औरैया श्री सुरेन्द्र नाथ यादव )
( औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र में सहयोग हास्पीटल में कल प्रसव के दौरान जन्मे बच्चे और मां की हुई मौत डाक्टर हुआ फरार परिजनों ने डाक्टर पर लगाये आरोप मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी )
उत्तर प्रदेशऔरैया दिव्यापुर कल शाम दिबियापुर के ककराही पुलिया के पास सहयोग अस्पताल में एक महिला के प्रसव के समय उसका बच्चा मर गया थोड़ी देर में प्रसूता भी चल बसी इसके बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया जानकारी मिलने के बाद प्रसूता के घरवाले आए और उन्होंने थाने दिव्यापुर में अपनी शिकायत दर्ज की जिसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि डॉक्टर देर रात से ही गायब है लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है जबकि परिजन का रो रो कर बुरा हाल है और पुलिस अधिकारियों से कानूनी कार्रवाई की मांग की है तथा पीड़िता के साथ लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे को गायब करने का लगाया आरोप भी लगाया गया है। इसे स्वास्थ विभाग की लापरवाही से लगातार मानको को ताक में रखकर कुकुरमुत्ते की तरह पनप रहे तथाकथित अस्पताल जो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं ऐसे अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए इस संबंध में स्वास अधिकारियों का कहना है अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी कितनी कार्यवाही होती है यह बाद में पता चल जाएगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
