उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र को लिया संज्ञान में कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वतखोर को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पिछे । (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया जिलाधिकारी ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र को लिया संज्ञान में कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वतखोर को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पिछे )

उत्तर प्रदेशऔरैया जनसुनवाई के दौरान पातेपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी महेंद्र सिंह और नीरज देवी पत्नी कौशल किशोर निवासी भरसेन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए 2019 में आवेदन किया था। बहादुरपुर के गिरीश कुमार ने आवास दिलाने का आश्वासन देकर 50 हजार रूपये ले लिए। जिलाधिकारी ने आरोपी को तुरंत पकड़वा कर सामने ही शिनाख्त करवाई और शिनाख्त होते ही पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लक्ष्मी देवी एवं नीरज देवी ने थाने पहुंचकर गिरीश कुमार पुत्र राम कुमार बहादुरपुर के विरुद्ध औरैया कोतवाली में अपराध की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। औरैया कोतवाली के थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर 420/406 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!