उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र आपरेशन मुस्कान के तहत 14 वर्षीय गुम हुए बालक को काफी प्रयास के बाद थाना दिबियापुर से सकुशल बरामद कर परिवारीजनो को किया सुपुर्द। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र आपरेशन मुस्कान के तहत 14 वर्षीय गुम हुए बालक को काफी प्रयास के बाद थाना दिबियापुर से सकुशल बरामद कर परिवारीजनो को किया सुपुर्द )

उत्तर प्रदेशऔरैया थाना फफूंद क्षेत्र आपरेशन मुस्कान के तहत 14 वर्षीय मोनू समय करीब 06 बजे मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम इटहा थाना फफूंद जनपद औरैया घूमने के लिये घर से गया था जो वापस नही आया जिसकी तलाश उसके परिवारीजनों द्वारा की गयी परन्तु वह नही मिला काफी खोज-बीन करने के पश्चात अमर सिहं ने थाना फफूँद पुलिस को कल दिनांक 11.02.2022 को समय करीब 08.00 बजे रात्रि में सूचना दी की उनका पुत्र एक दिन से लापता है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 12.02.2022 को समय करीब 12 बजे 14 वर्षीय मोनू को ग्राम ककोर थाना दिबियापुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिवारीजनो को सुपुर्द किया गया। परिवारीजन अपने पुत्र को पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए तथा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!