उत्तर प्रदेश औरैया सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा घर घर जाकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान मतदान करने की की अपील | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा घर घर जाकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान मतदान करने की की अपील )

उत्तर प्रदेशऔरैया सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा जनपद औरैया के ग्राम खानपुर में घर घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया व आगामी विधानसभा चुनाव 20 फरवरी 2022 को मतदान के लिए प्रेरित किया। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ सिद्दीकी ने लोगो से कहा कि अक्सर देखा है कि लोग वोट डालने नही जाते और फिर 5 वर्ष सरकार को कोसते रहते हैं जबकि हमे अपने मत का सही प्रयोग कर सही जनप्रतिनिधि को चुनना है। वहीं कमेटी की औरैया जिलाध्यक्ष मो० शारिक ने कहा की पिछले कई सालों से खानपुर का मतदान का स्तर काफी कम रहा है। उन्होंने खानपुर वासियों से अपील की कि इस बार सभी को शत प्रतिशत मतदान करना है। कमेटी के पदाधिकारियों ने औरैया के सुभाष चैराहा, सट्टी तालाब में पहुंचकर भी लोगों से मतदान के लिए अपील की। इस मौके पर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ सिद्दीकी, औरैया जिलाध्यक्ष मो० शारिक, राम किशोर कठेरिया, आसिफ अंसारी, नरेंद्र कुमार, बबलू, शिवराम, मनीष, सुलेमान खान, वसीम खान ,रहमत खान, अकील खान, बालकराम, परसुराम आदि लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!