उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम था इसको दृष्टिगत रखते हुए 99 सिरसागंज विधानसभा में करहरा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का किया गया आयोजन | ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम था इसको दृष्टिगत रखते हुए 99 सिरसागंज विधानसभा में करहरा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद 99 सिरसागंज विधानसभा में करहरा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय करहरा में पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम था। इसको दृष्टिगत रखते हुए एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने निर्देश दिए थे कि इस बूथ पर भी मतदाताओं से बात करके उनको मतदान के लिए प्रेरित किया जाए और इस वर्ष मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाए । इसी क्रम में स्वीप की ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने आज एसडीएम विवेक मिश्रा के सहयोग से यहां एक शिविर का आयोजन किया शिविर में गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ ग्राम प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी अरांव और उस बूथ के समस्त बीएलओ आदि उपस्थित रहे। मतदाताओं से सीधी वार्ता करते हुए कल्पना राजौरिया ने उनसे पूछा कि प्रधानी के चुनाव में जब आपका मतदान प्रतिशत 80 रहा था तो विधानसभा चुनाव में इसका आधा क्यों रह जाता है । आप लोग इस बात को अवश्य समझ लें कि विधानसभा चुनाव भी प्रधान के चुनाव के ही समान बहुत ही आवश्यक होता है और उसकी महत्ता कम नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से बात करते हुए उनको लोकतंत्र में मिले हुए इस महत्वपूर्ण अधिकार का भरसक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने वहां ग्रामीण महिलाओं का भी आह्वान किया कि वे ऐसा ना सोचे कि उनका वोट कोई महत्व नहीं रखता। प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। चाहे वह पुरुष का वोट हो या महिला का या किसी युवा का अथवा युवती का , सभी को अपना वोट डालना चाहिए। एक वोट से ही सरकार कभी बन जाती है और बिगड़ जाती है। अतः हमें इसमें निराशाजनक प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। महिलाओं ने आश्वासन दिया कि इस बार हम सभी निकलकर वोट डालेंगे। गांव के प्रधान दिनेश कुमार ने भी आश्वासन दिया कि वे स्वयं सक्रिय होकर सभी मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक ले जाने का भरसक प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में नन्द लाल रजक (BEO),,दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान करहरा ,देवेन्द्र परमार (लेखपाल)
मधुसूदन,मनोज कुमार, भानुप्रताप, प्रवीन कुमार, सारिका वर्मा, कु. शाज़िया सुल्ताना, दीप्ति सक्सेना, प्रदीप कुमार, भवनीश माहौर, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!