उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना नगला खंगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार | (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद थाना नगला खंगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अनुपालन में उ0नि0 रतन सिंह मय हमराह है0का0 785 सुमनेश गौतम व का0 1105 संजीव कुमार, का0 1282 अर्जुन सिहं के वीरई अण्डर पास के तिराहे सर्विस रोड के पास दौराने भ्रमण अभियुक्त कोमल सिंह पुत्र सूरजभान निवासी नगला तुला थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद से उपरोक्त के कब्जे से 105 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । इसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 25/22 धारा 60 आब0अधि0 बनाम अभियुक्त कोमल उपरोक्त के विरुद्ध थाना नगला खंगर पर पंजीकृत किया गया है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
कोमल सिंह पुत्र सूरजभान निवासी नगला तुला थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद।

आपराधिक इतिहास कोमल सिंह उपरोक्त-
मु0अ0सं0 25/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना नगला खंगर फिरोजाबाद।

बरामदगी-
कब्जे से 105 लीटर कच्ची शराब बरामद।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!