रसड़ा बलिया क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 11 फरवरी के दृष्टिगत संयुक्त व्यापार समिति द्वारा व्यापारीयों को सपथ दिलाकर मतदान करने के लिए किया गया जागरूक। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( बलिया क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 11 फरवरी के दृष्टिगत संयुक्त व्यापार समिति द्वारा व्यापारीयों को सपथ दिलाकर मतदान करने के लिए किया गया जागरूक )
रसड़ा बलिया 11 फरवरी संयुक्त व्यापार समिति ने लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भाग लेकर मतदान करने के लिए व्यापरियों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष सुरेश चन्द ने नवीन कृषि मण्डी स्थल परिसर में दर्जनों व्यापारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय जो, मतदान करने हेतु पात्र है उसे लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को अक्षुण्ण रखते हुए जात-पात, समुदाय से परे रहकर बिना किसी प्रलोभन के निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। अध्यक्ष मोहम्मद युनूस ने कहा कि मतदान के निर्धारित दिवस को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि आपके मत से ही एक साफ सुथरी सरकार का गठन होता है। महामंत्री विनोद शर्मा और मुख्तार अहमद ने मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि पहले मतदान करें फिर अन्य काम। इस अवसर पर गोपाल जी, जहीर अहमद, शौकत अली, जहांगीर सभासद, शमीम अहमद, आसिफ, कुन्नु गुप्ता, शेरु, सैफ अली, चांद बाबू आदि दर्जनों व्यापारियों ने शपथ लिया।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
