उत्तर प्रदेश आगरा थाना हरिपर्वत क्षेत्र चेकिंग के दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से भाग रहे नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 2000 और 500 के कुल रुपये 195000 नकली नोट बरामद कर 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

 

( आगरा थाना हरिपर्वत क्षेत्र चेकिंग के दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से भाग रहे नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 2000 और 500 के कुल रुपये 195000 नकली नोट बरामद कर 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तातार )

उत्तर प्रदेशआगरा थाना हरिपर्वत क्षेत्र चेकिंग के दौरान
पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी दो हजार और 500 रुपये के नकली नोट बनाकर बाजार में कार से खपा रहे थे। पुलिस ने 3 को पकड़ लिया है। पूछताछ में कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश स्तर का गैंग इसमें सक्रिय है। ये घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र की है। हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो सारी बात सामने आई। आरोपी कार से फिरोजाबाद की तरफ से सिंकदरा आ रहे थे। पुलिस टीम हाईवे पर टीपी नगर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी, मुखबिर ने सूचना दी कि नकली नोटों को बाजार में असली रूप में चलाने वाला गिरोह हाईवे से गुजर रहा है। तभी होंडा सिटी कार में सवार गिरोह कार को मोड़कर भागने लगा लेकिन ट्रैफिक अधिक होने से भागने में सफल नहीं हो सका। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया।चेकिंग के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 2000 और 500 के कुल रुपये 195000 नकली नोट बरामद हुए हैं। उनकी कार में नकली नोट छापने वाली मशीन भी थी। पुलिस ने एक लग्जरी कार, दो रबर की मोहर, चाकू, टेप, गोंद आदि सामान भी बरामद किया है। मामले में थाना हरी पर्वत में मुकदमा संख्या 43/ 2022 धारा 420, 468, 471/489 में पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त प्रताप सिंह उर्फ केपी सिंह, नीलकमल व मनीष ने पूछताछ में बताया कि उनके पास नोट एक ही सीरियल नंबर के हैं। इन नोटों को वह बाजार में असली के रूप में चलाने जा रहे थे। 10, 20, 50 के नोट भी उनके पास से बरामद हुए हैं। जो कि असली है। इन नोटों को उन्होंने अपने खर्चे के लिए रखा हुआ था। नकली नोट छापने के लिए वह प्रिंटर मशीन का इस्तेमाल करते थे। कुछ नोट उनकी गाड़ी में भी रखे हुए थे। पुलिस अब उनके अन्य साथियों की तलाश कर है।

 

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!